Tuesday, 29 September 2026
CITY INOX DIGITAL News • Entertainment • City Stories Baat Jarurat ki...
Latest
LIVE BREAKING
BRICS Summit के बीच राहुल गांधी से मिले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद. दिशा सालियान केस में CBI की FIR में कितने नाम? हत्या से लेकर गैंगरेप तक की धारा Rajasthan में 'गुटबाजी राजनीति' के माहिर खिलाड़ी Sachin Pilot आखिर कैसे Punjab Congress को एकजुट कर पाएंगे? BRICS Summit के बीच राहुल गांधी से मिले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद. दिशा सालियान केस में CBI की FIR में कितने नाम? हत्या से लेकर गैंगरेप तक की धारा Rajasthan में 'गुटबाजी राजनीति' के माहिर खिलाड़ी Sachin Pilot आखिर कैसे Punjab Congress को एकजुट कर पाएंगे? BRICS Summit के बीच राहुल गांधी से मिले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद. दिशा सालियान केस में CBI की FIR में कितने नाम? हत्या से लेकर गैंगरेप तक की धारा Rajasthan में 'गुटबाजी राजनीति' के माहिर खिलाड़ी Sachin Pilot आखिर कैसे Punjab Congress को एकजुट कर पाएंगे? BRICS Summit के बीच राहुल गांधी से मिले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद. दिशा सालियान केस में CBI की FIR में कितने नाम? हत्या से लेकर गैंगरेप तक की धारा Rajasthan में 'गुटबाजी राजनीति' के माहिर खिलाड़ी Sachin Pilot आखिर कैसे Punjab Congress को एकजुट कर पाएंगे? BRICS Summit के बीच राहुल गांधी से मिले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद. दिशा सालियान केस में CBI की FIR में कितने नाम? हत्या से लेकर गैंगरेप तक की धारा Rajasthan में 'गुटबाजी राजनीति' के माहिर खिलाड़ी Sachin Pilot आखिर कैसे Punjab Congress को एकजुट कर पाएंगे? BRICS Summit के बीच राहुल गांधी से मिले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद. दिशा सालियान केस में CBI की FIR में कितने नाम? हत्या से लेकर गैंगरेप तक की धारा Rajasthan में 'गुटबाजी राजनीति' के माहिर खिलाड़ी Sachin Pilot आखिर कैसे Punjab Congress को एकजुट कर पाएंगे? BRICS Summit के बीच राहुल गांधी से मिले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद. दिशा सालियान केस में CBI की FIR में कितने नाम? हत्या से लेकर गैंगरेप तक की धारा Rajasthan में 'गुटबाजी राजनीति' के माहिर खिलाड़ी Sachin Pilot आखिर कैसे Punjab Congress को एकजुट कर पाएंगे? BRICS Summit के बीच राहुल गांधी से मिले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद. दिशा सालियान केस में CBI की FIR में कितने नाम? हत्या से लेकर गैंगरेप तक की धारा Rajasthan में 'गुटबाजी राजनीति' के माहिर खिलाड़ी Sachin Pilot आखिर कैसे Punjab Congress को एकजुट कर पाएंगे?
होम›Lifestyle

हिमाचल में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा: बिंदल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा हिमाचल प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी।

Published byShaikh Sanweer7 सितंबर 2026 को 6:51 pm बजे
38 views0 likes
हिमाचल में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा: बिंदल

उन्होंने कहा कि अभियान को बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा और प्रदेशभर में सेवा से जुड़े 25 प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

बिंदल ने सोमवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि नरेंद्र मोदी ने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया है। गरीबों को पक्के घर, शौचालय, नल से जल, आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा, किसानों को सम्मान निधि और गरीबों को मुफ्त राशन जैसी योजनाएं इसी सोच का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद डिजिटल माध्यम और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों के बैंक खातों तक पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत हुई है।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को शाम सात बजे प्रदेश के करीब आठ हजार बूथों पर 80 हजार घरों में आशीर्वाद के दीप जलाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 परिवार प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना करेंगे तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेंगे। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और अभियान का साहित्य वितरित करेंगे।

बिंदल ने कहा कि 17 से 20 सितंबर तक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। स्कूली विद्यार्थियों के लिए विकसित भारत विषय पर चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। मंडल, ग्राम केंद्र और बूथ स्तर पर नशा मुक्ति, स्वच्छता, शिक्षा, चिकित्सा, अनाथालयों की सहायता और दिव्यांगजनों की सेवा जैसे कार्यक्रम होंगे। अभियान के अंतिम चरण में युवा मोर्चा सेवा ज्योति यात्रा निकालेगा।

बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हिमाचल में सड़क, पुल और सुरंगों सहित आधारभूत ढांचे का विस्तार हुआ है। अटल टनल रोहतांग और अन्य परियोजनाएं इसका उदाहरण हैं।

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वर्ष 2032 तक आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की बात करते हैं, जबकि कैग की रिपोर्ट वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठाती है। उनके अनुसार बढ़ता कर्ज और वित्तीय कुप्रबंधन सरकार के दावों के विपरीत स्थिति दिखाते हैं।

बिंदल ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कई स्कूल सिंगल टीचर व्यवस्था से जूझ रहे हैं और कुछ विद्यालय शिक्षकविहीन हैं। सरकारी स्कूलों में फीस बढ़ाने, मुफ्त वर्दी और परिवहन सुविधा में कटौती तथा भवन और मूलभूत सुविधाओं की कमी से गरीब परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौवीं और ग्यारहवीं की पंजीकरण फीस 50 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये और लेट फीस 100 से 500 रुपये की गई है।

उन्होंने सीबीएसई और अंग्रेजी माध्यम को बिना पर्याप्त तैयारी लागू करने पर भी सवाल उठाए। बिंदल ने कहा कि शिक्षकों का प्रशिक्षण और संसाधनों की व्यवस्था पहले होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा हर महीने करीब 200 स्थानों पर जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन करेगी। जुलाई में 171 स्थानों पर प्रदर्शन किए गए। भाजपा सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य और अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर सरकार को घेरती रहेगी।

यह खबर उपयोगी लगी?Like करें या अपने दोस्तों के साथ share करें।
COMMUNITY

Comments 0

पहला comment आप करें।