Bollywood, Entertainment

रणदीप हुड्डा ने सुनाई खुशखबरी, गर्लफ्रेंड के साथ इस दिन करेंगे शादी; महाभारत से जोड़ा कनेक्शन

णदीप हुड्डा जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनकी शादी को लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे। आखिरकार शनिवार को उन्होंने एक पोस्ट लिखकर इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी। रणदीप अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम (Lin Laishram) के साथ 29 नवंबर को सात फेरे लेंगे।

उन्होंने सभी से उनकी आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देने के लिए कहा है। शादी की रस्में मणिपुर के इम्फाल में होगी। लिन मणिपुर की रहने वाली हैं। उसके बाद मुंबई में एक रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जिसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल रहेंगे।

नई जर्नी के लिए एक्साइटेड
रणदीप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहा कि वह इस न्यूज को देने के लिए एक्साइटेड हैं। उन्होंने एक कार्ड शेयर किया है जिस पर लिखा है, ‘29.11.2003, किस्मत के साथ तारीख। महाभारत के एक पन्ने से, अर्जुन ने मणिपुरी वॉरियर राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी। हम अपने परिवारों और दोस्तों के आशीर्वाद से शादी कर रहे हैं। हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारी शादी 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इम्फाल में होगी। उसके बााद मुंबई में एक रिसेप्शन होगा। हम इस जर्नी के लिए तैयार हैं। हम आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं जिसके लिए हमेशा ऋणी और आभारी रहेंगे। प्यार और रोशनी। लिन और रणदीप।’

क्या होगा शादी का थीम?
हमारे सहयोगी हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी का थीम माइथोलॉजी से प्रेरित होगा। सूत्र ने कहा था, रणदीप बहुत खुश हैं और इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। लिन लैशराम के साथ उनकी शादी बेहद निजी तरीके से होगी। केवल परिवार के लोग और करीबी लोग ही मौजूद रहेंगे। उसके बाद वह इंडस्ट्री के लोगों और अन्य दोस्तों के लिए मुंबई में पार्टी रखेंगे।

सूत्र ने आगे कहा, कपल चाहता है शादी में माइथोलॉजिकल ट्विस्ट हो। पांच पांडव में से एक अर्जुन मणिपुर गए थे और वहां की राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी। उनकी शादी का थीम भी यही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *